ताजा खबर

महाराष्ट्र में होटल में घुसा कंटेनर, 38 को कुचला, 10 की मौके पर ही मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 4, 2023

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के धुले में बड़ा हादसा हो गया। मुंबई आगरा हाईवे पर ब्रेक फेल होने की वजह से एक कंटेनर होटल में जा घुसा। हादसे में 38 लोग कंटेनर की चपेट में आ गए। इनमें 10 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हैं। दुर्घटना शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर अपने आगे चल रही एक कार को रौंदता हुआ सड़क किनारे एक होटल में जा घुस जाता है। वहीं, हादसे से पहले मुंबई आगरा हाईवे पर दूसरा कंटेनर बाएं दिशा में धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। सड़क के किनारे एक और ट्रक खड़ा है। एक कार इन दोनों को क्रॉस करने ही वाली थी कि बेकाबू कंटेनर पीछे से कार को टक्कर मारता है। फिर होटल में घुसता है। पहले तो कार के चिथड़े उड़ जाते हैं और वह सड़क पर 200 मीटर घिसटती हुई सामने एक डिवाइडर से टकराकर करीब 5 फीट तक हवा में उछल जाती है।

इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगे एक होटल में जाकर लोगों को कुचलते हुए पलट जाता है। घटना के दौरान होटल में भीड़ थी। इस वजह से जान-माल का ज्यादा नुकसान हुआ है। घायल घंटों सड़क पर तड़पते नजर आए। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की दौरान कंटेनर की रफ्तार करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी। कंटेनर पर गिट्‌टी लदा हुआ था। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और कंटेनर को क्रेन के जरिए हटाया गया। हादसे में होटल पूरी तरह तबाह हो गया।


जबलपुर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jabalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.